Jio Fiber Backup Plan 198, 298, 398 Full Details, Hidden Charges, Installation Process

4.9/5 - (7 votes)

हेलो दोस्तों, तो इस IPL के मौसम में Jio ने अपना नया गरमा गरम Jio Fiber Backup Plan लांच कर दिया है। और खासकर की लोगो को इसके प्लान का रेट बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। हो सकता है ये Jio Fiber Backup Plan आपके बहुत सार पैसे बचा दे। तो क्या ये प्लान आपके लिए बिलकुल पर्फेक्स्ट है, क्या आपको इस प्लान को लगवाना चाहिए, इस Jio Fiber Backup Plan में Hidden Charge क्या है, कितने रूपए के प्लान है, Jio Fiber Backup Installation Process सब चीज आपको इस आर्टिकल में पता चल जाएगा।

Jio Fiber Backup Plan

ताकि आप अच्छे से फैसला ले सके की ये प्लान आपके लिए सही है या नहीं क्युकी इसमें बहुत सारी लिमिटेशन भी है, जोकि मैं आपको आगे बताऊंगा। तो चलिए सुरु करते है और जानते है Jio Fiber Backup Plan Full Details.

Jio Fiber Backup Plan क्या है?

Jio ने अपना एक बिलकुल नया Fiber Plan लांच किया है, जिसका नाम है Jio Fiber Backup Plan, ये प्लान खासकर की उन लोगो के लिए लांच किया है जिनको ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत नहीं पड़ती, और जिनके घर में 2 से 3 लोग हो। हलाकि आप इस प्लान में एक्स्ट्रा पैसे देके, दिन के हिसाब से अपने प्लान के इंटरनेट स्पीड को 300MBPS तक आसानी से बढ़ा सकते हो।

इस प्लान में आपको 10mbps की स्पीड देखने को मिल जाती है, जिससे आप नार्मल Youtube Videos वगेरा देख सकते हो। अगर आपको किसी दिन ज्यादा स्पीड की जरूरत हुए तो आप थोड़े एक्स्ट्रा पैसे देके दिन के हिसाब से आप स्पीड को बढ़वा भी सकते हो।

तो ये रही कुछ नार्मल बाते चाहिए अब बात करते है की इस Jio Fiber Backup Plan की स्टार्टिंग कितने रूपए से होती है।

Jio Fiber Backup Plan Details

तो ये Jio Backup Fiber 3 प्लान के साथ लांच हुआ है, जोकि कुछ इस प्रकार है:-

  • ₹198
  • ₹298
  • ₹398

इन तीन रेंज में जिओ ने अपने Backup Plan Fiber को लांच किया है, लेकिन ऐसा नहीं है की आपको सीधे 198 रूपए देने है और आप 1 महीना इंटरनेट चला सकते हो। 198 रूपए या बाकी प्लान लेने के लिए आपको बहुत सारी चीजे देखनी है, जैसे की:-

  • Fixed Installation Cost
  • Hidden Charges
  • GST

इस टेबल से आपको अच्छे से समझ में आ जाएगा:-

SNo.Offer TypeMonthly RentAdvance Rental For 5 MonthsAdvance Payment + 18% GST (A)Installation
(B)
Total (A+B)
1.Net₹198₹990₹1,168₹500₹1,668
2.Net+STB+6 OTT₹298
(198+100)
₹1,490₹1,758₹500₹2,258
3.Net+STB+14 OTT₹398
(198+200)
₹1,990₹2,348₹500₹2,848
Jio Fiber Backup Plan Full Detail

ध्यान देने वाली बात:- तो ये थे कुछ Jio Fiber Backup के Plan Detail, इनमे से आप को सा भी प्लान लेते हो तो आपको Installation के Fixed चार्ज देने होंगे जोकि 500 रूपए है, ऊपर से हर एक प्लान में आपको 18% GST में देनी है। एक बात और जोभी ये प्लान है 198, 298, और 398, वाले इस प्राइस पर आपको तभी मिलेंगे जब आप 5 महीने का Advance Payment करोगे।

तो चलिए अब एक एक प्लान को अच्छे से समझ लेते है ताकि आपको फैसला लेने में आसानी हो:-

इसे भी पढ़े:- Airtel Broadband Standby Plan 199, 399 Full Details, Hidden Charges, Installation Process

Jio Fiber 198 Backup Plan Details

Jio Fiber Backup का सबसे बेसिक प्लान सुरु होता है, ₹198 से, इस प्लान को आपको 5 महीने के एडवांस पेमेंट के साथ लेना होगा, जोकि होता है 198*5 = 990 प्लस इसके साथ आपको 18% GST और 500 Fixed इंस्टालेशन कॉस्ट देनी होगी तो आपको टोटल पेमेंट ₹1,668 करना होगा।

इस प्लान के साथ आपको एक लैंडलाइन नंबर दिया जाएगा, जिसको आप Jio Voice App के जरिये फ्री कॉल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हो। इस प्लान में आपको TV Channel और OTT का ऑप्शन नहीं मिलता। इन सबके लिए आपको एक्स्ट्रा Pay करने की जरूरत होगी।

Jio Fiber 298 Backup Plan Details

298 का ये प्लान भी आपको 5 महीने के लिए लेना होगा 18% GST Plus ₹500 Installation Cost मिलाने पर इसकी टोटल कॉस्ट हो जाती है 2,258 रूपए। लेकिन इसके साथ आपको Free STB + 400 Live T.V Channels, + 6OTT + Youtube ये सब आपको मिल जाता है।

Jio Fiber 398 Backup Plan Details

अगर आप 198 के बेसिक प्लान में 200 रूपए और ऐड कर देते है तो आपको 398 का ये प्लान मिल जाता है, जिसमे आपको Free STB के साथ 550 Live TV Channel देखने को मिल जाते है, 14 OTT App + Youtube भी देखने को मिल जाता है।

लेकिन बाकी प्लान्स की तरह इसको भी आपको 5 महीने के लिए करना होगा, और 18% GTS, ₹500 Installation मिला के आपको कुल ₹2,848 देने होंगे।

ये पूरी जानकारी आप वीडियो के जरिये भी ले सकते है:-

Jio Fiber Backup Plan Details

Jio Fiber Backup Speed Upgrade Plan Details

अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी Jio Fiber Backup Plan को लेते हो, और कभी आपको लगता है की आपको ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत है तो आप दिन के हिसाब से भी स्पीड को बढ़वा सकते हो। रेट कुछ इस प्रकार है:-

Days30Mbps100Mbps
1₹21₹32
2₹31₹52
3₹101₹152
Jio Fiber Backup Speed Upgrade Plan Details

तो कुछ इस प्रकार से आप अपने Jio Backup Fiber की इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते है, जैसे ही आप Pay करते है वैसे ही आपका Upgradation Active हो जाता है।

इसे भी पढ़े:- Jio को टक्कर देने आया Airtel का Standby Broadband Plan 199 से सुरु

Jio Fiber Backup Plan Booking – Jio Fiber Backup Plan कैसे लगवाए

आप दो तरीको से Jio Fiber Backup Plan Book करवा सकते हो, सबसे पहले तो आप किसी भी नजदीकी Jio Retail Store पर जाके इसकी Booking करवा सकते हो। या तो आप My Jio App या Website पर जाकर भी इसके बुकिंग करवा सकते हो।

Booking का Ammount 99 रूपए है, जो बाद में आपके प्लान के साथ Adjust कर लिया जाएगा, अगर किसी कारन से आपके लोकैलिटी में Jio Fiber Backup Broadband नहीं पता तो आपके 99 रूपए रिफंड कर दिए जाएंगे।

Conclusion

तो आज के इस आर्टिकल में हमने Jio Fiber Backup Plan के बारे में लगभग सब चीजे जान ली। और उम्मीद करता हु आपको ये आर्टिकल पसंद भी आया होगा। अगर आपका कोई दोस्त या फॅमिली में ये Jio Broadband Backup Plan लगवाने की सोच रहा हो, तो आप इस आर्टिकल को उनके साथ शेयर कर सकते है। ताकि उनको फैसा लेने में आसानी हो।

अगर आपको Jio Fiber के इस प्लान के बारे में अलग से पूछना हो, या आपको हमे कुछ सुझाव देना हो तो आप हमे निचे कमेंट कर सकते है, हम आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर करेंगे। धन्यवाद।

आर्टिकल को पढ़ने के लिए अपना समय देने के लिए सुक्रिया 🙂

Frequently Asked Questions:-

Jio Fiber Backup Plan 500 Refundable or not?

नहीं जो आप Jio Fiber Backup Plan लगवाते समय 500 रूपए देते हो, वो Refundable नहीं है।

क्या जिओ फाइबर का प्लान खतम होने से पहले हटवा सकता हु ?

जी हां, अगर आपने 5 महीने का प्लान लिया हो, और आपका बिच में हटवाने का मन कर जाए तो आप हटवा सकते है, बचे हुए पैसे आपको रिफंड मिल जाएंगे।

Jio Fiber Backup Plan Book करने के लिए नंबर क्या है?

आप इस नंबर पर 6000860008 मिस कॉल करके अपना Jio Fiber Backup Plan Book कर सकते हो।

Jio Fiber Backup Plan Booking Number?

6000860008

2 thoughts on “Jio Fiber Backup Plan 198, 298, 398 Full Details, Hidden Charges, Installation Process”

  1. Bhaiya maine jio ka 298 wala plan liya h jisme 6 ott h pr ab humko 398 wala plan me change krna h jisme 14 ott h,toh kaise kr sakte h?

    Reply

Leave a Comment